पुलवामा के शहीदों को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टिविटी ग्रुप की आवश्यक बैठक गुरु घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित गढ़कलेवा में प्रान्ताध्यक्ष अरविंद ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महिला प्रांताध्यक्ष नमिता शर्मा ने 14 मार्च को आशीर्वाद भवन रायपुर में प्रस्तावित महिला शिखर सम्मान की तैयारियों के संबंध में भावी कार्ययोजना से उपस्थितजनों को अवगत कराया और बैठक के अंत में प्रीति मिश्रा संस्कृति प्रभारी के संयोजकत्व में सभी सदस्यों ने पुलवामा शहीदों के द्वितीय बरसी के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस बैठक के आयोजक अरविन्द ओझा एवं सुमन मिश्रा थे.
बैठक में प्रमुख रुप से अरविन्द ओझा, नमिता शर्मा, सुमन मिश्रा, सुरेश मिश्रा, अजय अवस्थी, रज्जन अवस्थी, गिरजाशंकर दीक्षित, संजय अवस्थी, आशीष शर्मा, प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, राधा तिवारी, अर्चना तिवारी, निवेदिता मिश्रा, आभा शर्मा, संगीता दुबे, बी. शैलजा, वशुधा तिवारी, राकेश तिवारी, त्रिभुवन तिवारी, रीता तिवारी, रमाकांत दुबे, रजनी पाण्डेय, भानु प्रसादपाण्डेय, गीतिका झा, सुलभा पाण्डेय, रंजना दीवान, कल्पना चौबे, लक्ष्मी राव, माही शर्मा, रश्मि तिवारी, अनिमा शर्मा, सुनीता शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, विनोद ठाकुर, शीला दीक्षित, निकिता तिवारी, पल्लवी होता, नरहरि होता, सरला दीवान आदि प्रमुखजन उपस्थित थे.

पाठको की राय